• 1.9.20

    1 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

                   1 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

    कोविड-19 के लिये केन्‍द्रीय दल
    1. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए 4 राज्यों उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में उच्च स्तरीय केंद्रीय दल नियुक्त किए जाएंगे।
    2. प्रत्येक दल में एक कोविड-19 महामारी विशेषज्ञ तथा एक जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ सम्मिलित होगा।
    3. यह केंद्रीय दल कोविड-19 महामारी की रोकथाम ,निगरानी, जांच, नैदानिक प्रबंधन तथा सलाह आदि कार्यों में राज्यों की मदद करेंगे।
    डॉ. द्वारकानाथ कोटनिस
    1. यह भारतीय चिकित्सक थे जिनकी प्रतिमा का अनावरण चीन में हेबई प्रांत की राजधानी शिजियाझुआंग में एक मेडिकल कॉलेज के बाहर किया गया।
    2. द्वारकानाथ कोटनिस ने चीन-जापान युद्ध के दौरान चीन जाकर घायल चीनी सैनिकों की सेवा की थी। 1938 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा एक चिकित्सा दल चीन भेजा गया था जिसके मुख्य सदस्य कोटनिस थे।
    3. कोटनिस ने चीनी महिला गुओ क्विंग लांग से विवाह किया था परंतु कोटनिस का 32 वर्ष की अल्पायु में 1942 में निधन हो गया।

    नोट:- कोटनिस की पत्नी गुओ क्विंग ने एक पुस्तक 'माई लाइफ विद कोटनिस' भी लिखी है।

    रिमोट लर्निंग रीचेबिलिटी रिपोर्ट
    1. यह रिपोर्ट यूनिसेफ द्वारा जारी की गई जिसमें दूरस्थ शिक्षा या रिमोट लर्निंग,जिसे कोविड-19 महामारी के बाद बढ़ावा दिए जा रहा है, की कमियों को रेखांकित किया गया।
    2. इस रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 के बाद दी जा रही दूरस्थ शिक्षा को विश्व के लगभग एक तिहाई स्टूडेंटस(463 मिलियन) प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि उनके पास ऑनलाइन शिक्षा के लिए कंप्यूटर, मोबाइल, इंटरनेट कनेक्टिविटी ,पहुंच आदि की सुविधा नहीं है।
    3. भारत में लगभग 286 मिलियन स्टूडेंट इस दूरस्थ शिक्षा को प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं जिनमें से 49% लड़कियां हैं तथा देश के केवल 14% परिवारों के पास इंटरनेट की पहुंच है।

    यूनिसेफ(UNICEF-United Nations Children's Fund)- इसका गठन संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 11 दिसंबर 1946 को द्वितीय विश्व युद्ध में तबाह हुए देशों के बच्चों एवं माताओं को भोजन, चिकित्सा, आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने के लिए किया गया था। 1950 से यूनिसेफ द्वारा विकासशील देशों के बच्चों तथा माताओं को अपनी सेवाओं के दायरे में लाया गया। 1953 में यूनिसेफ संयुक्त राष्ट्र का स्थाई हिस्सा बना।

    सुपर स्पेशियलिटी ट्रॉमा सेंटर
    1. कर्नाटक के बेल्लारी स्थित विजयनगर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में सुपर स्पेशियलिटी ट्रॉमा सेंटर(SSTC) का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन तथा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदुरप्पा ने किया।
    2. प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत निवेश कर इसका निर्माण किया गया है।

    अडानी की मुंबई एयरपोर्ट में 74% हिस्सेदारी
    1. निजी क्षेत्र के अदानी ग्रुप में मुंबई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट में 74% की हिस्सेदारी खरीद ली है।
    2. इसके बाद अडानी निजी क्षेत्र की देश की दूसरी सबसे बड़ी एयरपोर्ट ऑपरेटर बन जाएगी।
    3. इससे पहले अडानी समूह को देश के 6 एयरपोर्ट अहमदाबाद, लखनऊ , मंगलौर, जयपुर, तिरुअनंतपुरम और गुवाहाटी का अधिकार पीपीपी मॉडल के तहत मिल चुका है।

    पुरुषोत्तम राय
    1. एथलेटिक्स कोच पुरुषोत्तम राय का हार्टअटैक पड़ने से निधन हो गया।
    2. इन्हें इस लाइफटाइम श्रेणी में "द्रोणाचार्य पुरस्कार" दिये जाने की घोषणा की गई थी परंतु पुरस्कार प्राप्त करने के एक दिन पहले ही इनका निधन हो गया।
    3. इन्होंने अश्विनी नचप्पा, ईबी शयला,मुरली कुट्टन, रोसा कुट्टी, प्रमिला अयप्पा, वंदना राव और जी.जी परमिला आदि ओलंपिक एथलीट्स को ट्रेनिंग दी थी।

    भिवाड़ी में प्रौद्योगिकी केंद्र
    1. राजस्थान के भिवाड़ी(अलवर जिला) में प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नितिन गडकरी ने किया।
    2. आत्मनिर्भर भारत के तहत केंद्र सरकार द्वारा 15 नये प्रौद्योगिकी केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।
    3. केंद्र सरकार द्वारा इन प्रौद्योगिकी केंद्रों को ऋण प्रदान किया जाएगा ताकि वह स्थानीय जरूरतों के हिसाब से नई मशीनरी, तकनीकी, यंत्र आदि खरीद सकें।

    जीडीपी में 23.9% की कमी
    1. वित्त वर्ष 2020-21 के पहले क्वार्टर ने देश की जीडीपी में 23.9% की कमी आई है।पिछले 40 वर्ष में जीडीपी में पहली बार इतनी कमी आई है।
    2. इस दौरान कृषि(3.4% की वृद्धि) को छोड़कर विनिर्माण,माइनिंग,होटल,ट्रांसपोर्ट, निर्माण,सेवा आदि सभी क्षेत्रों में गिरावट दर्ज की गई।
    3. सर्वाधिक गिरावट निर्माण क्षेत्र में दर्ज की गई जो कि 50% से भी अधिक की रही।
    नोट:- राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जीडीपी के आंकड़े जारी किए गये।

    मुस्तफा अदीब
    1. मुस्तफा अदीब को लेबनान का नया प्रधानमंत्री ने बनाया गया है जिसमें फ्रांस के राष्ट्रपति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    2. इससे पहले मुस्तफा अदीब जर्मनी में लेबनान के राजदूत थे।
    3. मुस्तफा अदीब सुन्नी मुसलमान है क्योंकि लेबनान की सांप्रदायिक और राजनीतिक व्यवस्था के तहत सुन्नी मुस्लिम ही प्रधानमंत्री बनता है।
    नोट:- हाल ही में लेबनान की राजधानी बेरुत में हुए भीषण धमाकों के कारण प्रधानमंत्री हसन दियाब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था

    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies