SUPER TET Hindi practice set : हिंदी व्याकरण के इन चुनिंदा सवालों से करें सुपर टेट परीक्षा की तैयारी

 

हिंदी व्याकरण के 15 संभावित सवाल जो SUPER TET परीक्षा में पूछे जा सकते हैं-Hindi Practice Set for Super TET Exam 


Q.1 निम्नलिखित में से कौन सा शब्दालंकार नहीं है ?

 

(अ) अनुप्रास

 

(ब) यमक

 

(स) श्लेष

 

(द) रूपक

 

Ans-(द)

 

Q.2 मजदूर मेहनत करता है किंतु उसके लाभ से वंचित रह जाता है ।

 

(अ) सरल वाक्य

 

(ब) मिश्र वाक्य

 

(स) संयुक्त वाक्य

 

(द) इनमें से कोई नहीं

 

Ans-(स)

 

Q.3 देशभक्ति में समास है –

 

(अ) द्वन्द

 

(ब) द्विगु

 

(स) तत्पुरुष

 

(द) अव्ययीभाव

 

Ans-(स)

 

Q.4 गंगा की उज्जवल जलधारा सूर्योदय के समय सुंदर लगती है रेखांकित शब्द का शुद्ध वर्तनी क्या होगा ?

 

(अ) उज्ज्वल

 

(ब) उज्ज्व्ल

 

(स) उज्वल

 

(द) उजव्ल

 

Ans-(अ)

 

Q.5 शत्रु का हनन करने वाला वाक्यांश के लिए एक शब्द बताएं ।

 

(अ) शत्रुहंता

 

(ब) रिपुदमन

 

(स) शत्रुध्न

 

(द) अरिदमन

 

Ans-(स)

 

Q.6 दृग उरझत टूटत कुटुम,जुरत चतुर चित प्रीति।

 

परति गाँठ दुरजन हियै, दई नई यह रीति ॥

 

इन पंक्तियों में किस अलंकार का प्रयोग हुआ है ?

 

(अ) विभावना

 

(ब) असंगति

 

(स) व्यतिरेक

 

(द) उत्प्रेक्षा

 

Ans-(ब)

 

Q.7 संचारी भाव की संख्या है –

 

(अ) 33

 

(ब) 10

 

(स) 9

 

(द) 16

 

Ans-(अ)

 

Q.8 रचना के अनुसार कौन सा वाक्य का भेद नहीं है

 

(अ) सरल वाक्य

 

(ब) संयुक्त वाक्य

 

(स) पदबंध

 

(द) मिश्रवाक्य

 

Ans-(स)

Q.9 कवि बिहारी मुख्यता किस रस के कवि हैं ?

 

(अ) करूण

 

(ब) भक्ति

 

(स) श्रृंगार

 

(द) वीर

 

Ans-(स)

 

Q.10 निम्नलिखित में से कौन सा शब्द व्यक्तिवाचक संज्ञा है ?

 

(अ) गाय

 

(ब) पहाड

 

(स) यमुना

 

(द) आम

 

Ans-(स)

 

Q.11 ‘सम्’ उपसर्ग से निर्मित शब्द है –

 

(अ) संयोग

 

(ब) संविधान

 

(स) संस्कृत

 

(द) ये सभी

 

Ans-(द)

 

Q.12 महत्व में कौन सा प्रत्यय है

 

(अ) तत्

 

(ब) त्व

 

(स) व

 

(द)क्त्व

 

Ans-(ब)

 

Q.13 सरस्वती पत्रिका के संपादक कौन थे ?

 

(अ) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

 

(ब) महावीर प्रसाद द्विवेदी

 

(स) भारतेंदु हरिश्चंद्र

 

(द) बालमुकुंद गुप्त

Ans-(ब)

 

Q.14 चिदंबरा पर ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ –

 

(अ) मैथिलीशरण गुप्त को

 

(ब) सुमित्रानंदन पंत को

 

(स) अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध को

 

(द) रामधारी सिंह दिनकर को

 

Ans-(ब)

 

Q.15 महावीर प्रसाद द्विवेदी ने आदिकाल को क्या संज्ञा दी है ?

 

(अ) बीजवपनकाल

 

(ब) आदिकाल

 

(स) वीरगाथा काल

 

(द) चारणकाल

 

Ans-(अ) 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post